वजीरगंज में छात्राओं की शिकायत पर अ0जा0 आयोग के उपाध्यक्ष देवेन्द्र मांझी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तरवां में मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने की शिकायत सहित अन्य मामलों का अ0जा0 आयोग उपाध्यक्ष ने लिया जायजा

वजीरगंज में छात्राओं की शिकायत पर अ0जा0 आयोग के उपाध्यक्ष देवेन्द्र मांझी ने किया विद्यालय का निरीक्षण

कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय तरवां की छात्राओं ने मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं मिलने सहित अन्य शिकायतें की थी। शनिवार को अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष देवेन्द्र मांझी विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्राओं से भोजन, स्वास्थ्य व शिक्षा के बारे में जानकारी ली। इस दरम्यान छात्राओं ने समय से व पर्याप्त भोजन मेन्यू के अनुसार नहीं मिलने की शिकायत की। छात्राओं ने विद्यालय में घड़ी नहीं होने, इन्वर्टर से बिजली उपलब्ध नहीं कराने, साबुन सर्फ जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराने, तीन माह से मांसाहारी भोजन उपलब्ध नहीं कराने सहित वार्डेन के व्यवहार की शिकायत की। अनुसूचित जाति आयोग के उपाध्यक्ष देवेन्द्र मांझी ने कहा कि साफ-सफाई में भी कमी देखी गई व छात्राओं द्वारा मिली शिकायत पर वार्डेन को सुधार करने का निर्देश दिया गया है।

मौके पर रामबली मांझी, सुनील कुमार मांझी, टुलु सिंह, मिथलेश चौधरी, क्रांतिविर शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।(वजीरगंज से अमित कुमार की रिपोर्ट)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।