ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाधर्म परिवर्तन को लेकर मानपुर में रोड़ेबाजी, छह घायल

धर्म परिवर्तन को लेकर मानपुर में रोड़ेबाजी, छह घायल

धर्म परिवर्तन को लेकर मानपुर में रोड़ेबाजी, छह घायल

धर्म परिवर्तन को लेकर मानपुर में रोड़ेबाजी, छह घायल
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 22 Jul 2018 08:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मुफस्सिल थाने के सिद्धार्थपुरी कॉलोनी में धर्म परिवर्तन के मामले को लेकर रविवार की शाम जमकर रोड़ेबाजी हुई। इसमें छह महिलाएं व पुरुष घायल हो गये। मामला उस समय बिगड़ गया,जब सिद्धार्थपुरी मुहल्ले स्थित देवी स्थान के पास सरिता देवी के मकान में एक धर्म के लोग महादलितों को बुलाकर उनका धर्म परिवर्तन करवा रहे थे। इसमें महिला-पुरुष व बच्चे समेत करीब 200 लोग थे। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिली, वे भड़क उठे। जिस मकान में धर्म परिवर्तन का कार्यक्रम चल रहा था, उस मकान के नीचे सैंकड़ों स्थानीय लोग जमा हो गये और विरोध में नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। इधर महिलाएं अपना धर्म बदल कर नया धर्म अपनाने पर अडिग रहीं। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार शर्मा ने लोगों को सुरक्षित निकालने का प्रयास किया। इधर, स्थानीय लोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी। धर्म परिवर्तन को आये लोगों के साथ मारपीट की गई। इसमें छह लोग घायल हो गये। इस बीच जगदीशपुर से नौरंगा जाने वाले मार्ग पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने करीब दो दर्जन महिला व पुरुषों को हिरासत में लिया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें