अवैध खनन पर सख्ती: दो माह में दो करोड़ 80 लाख का जुर्माना

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

-281 छापेमारी, 93 वाहन जब्त, 18 गिरफ्तार पिछले वर्ष की तुलना में 5.08 करोड़ अधिक

अवैध खनन पर सख्ती: दो माह में दो करोड़ 80 लाख का जुर्माना

गया जी में अवैध खनन के काले कारोबार पर प्रशासन ने ऐसा शिकंजा कसा है कि खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश पर खनन विभाग, पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने दो महीनों में जिलेभर में ताबड़तोड़ छापेमारी कर अवैध खनन के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है। अप्रैल और मई 2026 के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में 281 स्थानों पर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध खनन और परिवहन में लगी 93 गाड़ियों जब्त की गईं। 52 एफआईआर दर्ज कर 18 धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई की इस रफ्तार ने अवैध कारोबारियों की नींद उड़ा दी है।खनन

विभाग ने अवैध खनन से जुड़े लोगों पर दो करोड़ 80 लाख 12 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला है। आर्थिक मोर्चे पर की गई यह कार्रवाई खनन माफियाओं के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुई है।खनन माफियाओं पर कार्रवाई से सरकारी खजाना मालामालखनन विभाग की सख्ती का असर राजस्व वसूली पर भी दिखा है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई तक जिले में 14 करोड़ 16 लाख 82 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि से 5 करोड़ 8 लाख 53 हजार रुपये अधिक है। अवैध खनन पर लगाम लगने से राजस्व में यह रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है।कोटअवैध खनन, परिवहन और भंडारण में शामिल किसी भी व्यक्ति को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है।-नवेंदु सिंह, जिला खनन पदाधिकारी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।