Hindi NewsBihar NewsGaya NewsStrengthening Irrigation Resources in Bihar s Rural Areas for Agricultural Growth
सिंचाई संसाधन में होगा सुधार, आहार-पाइन का होगा जीर्णोद्धार

सिंचाई संसाधन में होगा सुधार, आहार-पाइन का होगा जीर्णोद्धार

संक्षेप:

-नौ करोड़ रुपये की लागत से फतेहपुर के नारायणपुर बांध का होगा निर्माण -बोधगया के

Dec 13, 2025 06:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई संसाधन की व्यवस्था सुदृढ़ की जा रही है। सिंचाई संसाधनों को सुव्यवस्थित करने से कृषि कार्य में उन्नति होगी। इससे किसान खुशहाल होंगे। जिले में सिंचाई संसाधन में होगा सुधार अभियान के तहत आहार और पइन का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। जिले के फतेहपुर, गुरुआ, गुरारू, टिकारी, परैया, खिजरसराय वजीरगंज, बोधगया, इमामगंज, डुमरिया, मोहनपुर, बाराचट्टी आदि प्रखंडों में पूर्व से बने सिंचाई संसाधन की स्थिति दयनीय है। इसे जीर्णोद्धार करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। जिले के फतेहपुर के नारायणपुर बांध का निर्माण किया जाएगा। इसके निर्माण पर करीब नौ करोड़ रुपये खर्च होंगे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

निर्माण कार्य के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू की गई है। लघु सिंचाई विभाग के माध्यम से कराए जा रहे कार्यों के तहत बोधगया के पहरबोध पइन का करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से जीर्णोद्धार होगा। मानपुर के बनारसी बीघा से खिजरसराय नैली टांड तक करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से पइन की सफाई कराई जाएगी। जिले के गुरुआ-बेनी बीघा, डुमरिया-तरोवा बडकी आहर का कार्य किया जा रहा है। इसमें करीब चार करोड़ 11 लख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। टिकारी, गुरुआ में आहार-पइन और बांध का भी निर्माण कराया जाना है। इस प्रक्रिया में आठ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बिहार सरकार के लघु सिंचाई मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने बताया कि गया जी जिले सहित बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सिंचाई संसाधनों को मजबूत बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सैकड़ों योजनाओं को चयनित कर उसका कार्य रूप दिया जा रहा है। जिले में दर्जन भर से ज्यादा पाइन और आहार की सफाई और खुदाई के लिए टेंडर प्रक्रिया तेज कर दी गई है। कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने का संबंधित विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिया गया है।