ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाएसएसपी के समक्ष अनशन पर बैठी महिला

एसएसपी के समक्ष अनशन पर बैठी महिला

बोधगया थाना क्षेत्र के रामपुर की संगीता कुमारी सोमवार को एसएसपी के समक्ष आमरण अनशन पर बैठी। अनशन पर उसके साथ बैठे परिवार के अन्य लोग पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे...

एसएसपी के समक्ष अनशन पर बैठी महिला
हिन्दुस्तान टीम,गयाMon, 07 May 2018 08:07 PM
ऐप पर पढ़ें

बोधगया थाना क्षेत्र के रामपुर की संगीता कुमारी सोमवार को एसएसपी के समक्ष आमरण अनशन पर बैठी। अनशन पर उसके साथ बैठे परिवार के अन्य लोग पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने की गुहार लगा रहे थे।

अनशन पर बैठी संगीता ने बताया कि ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। बार-बार उसे जान मारने की धमकी दी जा रही है। इस संबंध में ससुराल पक्ष के लोगों को आरोपित करते हुए बोधगया थाना में केस दर्ज भी की गई है। लेकिन पुलिस आज तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। संगीता ने पुलिस पर लापरवाही बरतने व आरोपितों से सांठगांठ कर कार्रवाई नहीं करने का आरोप भी लगाया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें