ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाएसएसबी ने किया हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

एसएसबी ने किया हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील

फतेहपुर प्रखण्ड के गुरपा स्थित 29वीं वाहिनी एसएसबी डी समवाय के द्वारा मंगलवार को देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव पर वालीबॉल...

एसएसबी ने किया हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 10 Aug 2022 12:50 AM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर प्रखण्ड के गुरपा स्थित 29वीं वाहिनी एसएसबी डी समवाय के द्वारा मंगलवार को देश की आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित अमृत महोत्सव पर वालीबॉल खेल का आयोजन किया गया। एसएसबी कैम्प परिसर के खेल मैदान में आयोजित बॉलीवॉल खेल में एसएसबी के साथ ही केवाल व गुरपा गांव के खिलाड़ी व ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेल का आयोजन एसएसबी के कमांडेंट एचके गुप्ता के निर्देशन व डी समवाय गुरपा के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव रंजन तिवारी के नेतृत्व में किया गया। लोग काफी उत्साह के साथ खेल में भाग लिए। हर घर झण्डा के बैनर तले केवाल व गुरपा गांव के खिलाड़ियों ने झंडा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एसएसबी इंस्पेक्टर राजीव रंजन तिवारी ने ग्रामीणों व खिलाड़ियों को आह्वान करते हुए अमृत महोत्सव पर विशेष प्रकाश डाला। साथ ही 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के अवसर पर घरों पर तिरंगा झंडा लगाने की अपील किया गया। तिरंगा झंडा का मान सम्मान व राष्ट्रीयता की आदर्श भाव को आत्मसात करने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस मौके पर सरोज कुमार, मुकुल यादव, अविनाश कुमार, अंकित कुमार, अभय कुमार, अलंकृत सिंहा, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें