ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाआतंकवाद से बचने का उपाय शांति-मानवता का संदेश फैलाना

आतंकवाद से बचने का उपाय शांति-मानवता का संदेश फैलाना

नेहरू युवा केंद्र गया कार्यालय में मंगलवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। जिला युवा समन्वयक ने आतंकवाद के खिलाफ युवाओं को शपथ...

आतंकवाद से बचने का उपाय शांति-मानवता का संदेश फैलाना
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 21 May 2019 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

नेहरू युवा केंद्र गया कार्यालय में मंगलवार को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया गया। जिला युवा समन्वयक ने आतंकवाद के खिलाफ युवाओं को शपथ दिलायी। उन्होंने इससे बचने का उपाय शांति और मानवता का संदेश के साथ-साथ रोकने के उपाय के लिए जागरुकता को फैलाना पर जोर दिया है।

जिला युवा समन्वयक अंजनी कुमार ने कहा कि आतंकवाद अनैतिक कार्य है जिसका मकसद आम लोगों के अंदर हिंसा का डर पैदा करना है। आतंकवाद एक शब्द मात्र नहीं है। यह मानव जाति के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

नेहरू युवा केंद्र के स्वयंसेवक राजीव कुमार झा ने कहा कि राष्ट्रवाद को हमें शिक्षा व्यवस्था में शामिल करना होगा। उन्होंने कहा कि आतंकवाद को दूर करने के लिए अच्छी शिक्षा की बहुत जरुरत है। जिससे इंसान की सोच बदलेगी। उसकी सोचने-समझने की शक्ति में बदलाव आएगा और सही दिशा में ही सोंचेगा। मौके पर नेहरू युवा केंद्र के सुरेंद्र कुमार तिवारी, अमन मिश्रा, करण कुमार, शिवनंदन दास, पुरुषोतम कुमार, अजित कुमार आदि ने अपने विचार रखे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें