ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयादोषियों को सजा दिलाने के लिए चलाया जाये स्पीडी ट्रॉयल: राम जतन

दोषियों को सजा दिलाने के लिए चलाया जाये स्पीडी ट्रॉयल: राम जतन

सिंदुआरी गोली कांड का मुख्य अभियुक्त के पुलिस के पकड़ से बाहर रहने पर पूर्व मंत्री राम जतन सिन्हा ने नाराजगी जतायी...

दोषियों को सजा दिलाने के लिए चलाया जाये स्पीडी ट्रॉयल: राम जतन
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 09 Aug 2020 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

सिंदुआरी गोली कांड का मुख्य अभियुक्त के पुलिस के पकड़ से बाहर रहने पर पूर्व मंत्री राम जतन सिन्हा ने नाराजगी जतायी है। टिकारी में प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री ने कहा कि गंभीर मामले में लिस द्वारा चार्जशीट 90 वां दिन जमा करना दुर्भाग्यपूर्ण है। गोली कांड के मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसआईटी का गठन करने और स्पीडी ट्रॉयल चलाकर सजा दिलाने की मांग की है। पूर्व मंत्री ने कहा कि गया से एसएसपी और डीएम से इस मामले में बात की गई है। मुख्य अभियुक्त को जल्द गिरफ्तार करने और मामले में स्पीडी ट्रायल चलाने की मांग की गई है। मौके पर हिमांशु शेखर, बृजमोहन शर्मा, नीरज कुमार, प्रिय रंजन शर्मा, अमन कुमार मौजूद थे। मालूम हो कि सिंदुआरी गोली कांड में दो लोगों की जान गई थी और एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हुए थे। पूर्व मंत्री ने सिंदुआरी गांव का किया दौरासिंदुआरी गोलीकांड के तीन माह बाद रविवार को पूर्व मंत्री सह जदयू नेता रामजतन सिन्हा ने गांव का दौरा किया। उन्होंने इस कांड में जख्मी व्यक्ति के परिजन को आर्थिक मदद भी की। इस कांड में अबतक एक अभियुक्त के फरार रहने की जानकारी पर आश्चर्यचकित हुए। डीएम व एसएसपी से बात कर फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम न्याय के साथ विकास में विश्वास रखते हैं। इसलिए आपसभी भी कानून पर भरोसा रखिए। साथ ही एसआईटी गठन व स्पीड ट्रायल की मांग की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें