80 लोगों की जांच में मिला एक एचआईवी सस्पेक्टेड
जिले में एचआईवी संक्रमितों की पहचान के लिए विशेष जांच अभियान सोमवार से शुरू किया गया है। 66 स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं, जहाँ एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी और सी की जांच की जाएगी। पहले दिन रेलवे स्टेशन पर 80 लोगों की जांच की गई, जिसमें एक एचआईवी संदिग्ध और एक सिफलिस मरीज की पहचान हुई।

जिले में एचआईवी संक्रमितों की पहचान के लिए सोमवार से विशेष जांच अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत जिले के 66 स्थानों पर शिविर लगाकर लोगों की एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी एवं सी की जांच की जाएगी। पहले दिन रेलवे स्टेशन परिसर में लगाए गए हेल्थ कैंप में 80 लोगों की जांच की गई, जिसमें एक एचआईवी संदिग्ध और एक सिफलिस मरीज की पहचान हुई। जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि एचआईवी संदिग्ध पाए गए 38 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को जेपीएन अस्पताल बुलाया गया है, जहां उसकी पुनः जांच कर संक्रमण की पुष्टि की जाएगी।
संबंधित व्यक्ति बेंगलुरु में मजदूरी करने जाता है। वहीं सिफलिस का मरीज भी पाया गया है, जो महिला एवं पुरुष दोनों में होने वाली यौन संचारित बीमारी है। फिलहाल हेपेटाइटिस बी या सी का कोई मरीज नहीं मिला है।उन्होंने बताया कि यह अभियान 66 दिनों तक जिले के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया जाएगा। प्रत्येक कैंप में लगभग 250 लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। पूरे अभियान के दौरान 16 हजार 500 लोगों की जांच की जाएगी। अभियान के तहत किन्नर, महिला-पुरुष सेक्स वर्कर, ट्रक चालक एवं प्रवासी मजदूर जैसे हाई रिस्क समूहों की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान में डिस्ट्रीक्ट इंचार्ज नीता, दिनानाथ, देवेंद्र कुमार, अर्चना कुमारी, लाल बाबू और अंकित कुमार सहयोग कर रहे हैं।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


