श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना को ले हुआ विशेष हवन-पूजन

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना को ले हुआ विशेष हवन-पूजन • प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व के 12 साल पूरा होने पर आयोज

श्री जगन्नाथ मंदिर में प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु होने की कामना को ले हुआ विशेष हवन-पूजन

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरोग जीवन की कामना को लेकर बुधवार को बोधगया के श्री जगन्नाथ परिसर में विशेष हवन-पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं व भाजपा नेताओं ने भाग लिया। हवन-पूजन के दौरान भगवान श्री जगन्नाथ के श्रीचरणों में राष्ट्र की सुख-समृद्धि, निरंतर विकास और प्रधानमंत्री मोदी के सफल व प्रभावी नेतृत्व के लिए विशेष प्रार्थना की गयी।

कार्यक्रम में भागीदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी सहित अन्य उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री द्वारा पिछले वर्षों में किए गए जनकल्याणकारी कार्यों, सुशासन, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए देश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, आधारभूत संरचना, वैश्विक प्रतिष्ठा और जनहित योजनाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है। उन्होंने देश को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किया है। प्रधानमंत्री मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घायु व ऊर्जावान जीवन की मंगलकामना की। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कुमार मांझी, पूर्व नगर अध्यक्ष दयानंद कश्यप, धर्मेंद्र कुमार, राजकुमार प्रसाद उर्फ भोला कुशवाहा, अरविंद कुमार, चंदन दास सहित कई अन्य स्थानीय नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का महत्व

(बोधगया से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बोधगया में हवन-पूजन का आयोजन कब हुआ?
बोधगया में हवन-पूजन का आयोजन बुधवार को किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।