ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयागया जंक्शन: यात्रियों की सुविधाओ पर एडीआरएम की अब रहेगी विशेष नजर

गया जंक्शन: यात्रियों की सुविधाओ पर एडीआरएम की अब रहेगी विशेष नजर

छठ पर्व को लेकर गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओ को लेकर एडीआरएम की अब विशेष नजर रहेगी। यात्री सुविधाओं पर विशेष निगरानी के लिए डीडीयू रेल मंडल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार को स्पेशल अधिकारी...

गया जंक्शन: यात्रियों की सुविधाओ पर एडीआरएम की अब रहेगी विशेष नजर
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 17 Nov 2023 01:23 PM
ऐप पर पढ़ें

छठ पर्व को लेकर गया जंक्शन पर यात्रियों की सुविधाओ को लेकर एडीआरएम की अब विशेष नजर रहेगी। यात्री सुविधाओं पर विशेष निगरानी के लिए डीडीयू रेल मंडल के अपर मण्डल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार को स्पेशल अधिकारी का दायित्व दिया गया है। व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखने के लिए पूर्व मध्य रेलवे के जीएम अनिल कुमार खण्डेलवाल ने अपर रेल मंडल प्रबन्धक को स्पेशल अधिकारी का उत्तरदायित्व सौंपा है। ऐसी स्थिति को लेकर अपर मण्डल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार गया जंक्शन आकर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। छठ पर्व पर रेल मार्ग से आने-जाने वाले यात्रियों की भीड़ तथा विशेष व्यवस्था के तहत उनकी सुविधाओं को बढाने का निर्देश दिया गया है। स्पेशल अधिकारी के रूप में एडीआएम गया जंक्शन की व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। साफ-सफाई,सुरक्षा व्यवस्था, यात्री सहायता पर विशेष जोर दिया जा रहा है। एडीआरएम ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्री सुविधा से सम्बंधित कार्यो का जायजा लेते हुए कई दिशा निर्देश दिए। इन दोनों ट्रेनों और प्लेटफार्म पर यात्रियों की बीटा हादसा भीड़ बनी हुई है। साथ ही छठ पर्व के बाद अपने गंतव्य के लिए वापस लौटने वालों की पुनः भीड़ बढ़ जाएगी।ऐसी स्थिति को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाये रखने का भी निर्देश दिया गया।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें