रेस्टोरेंट और होटल से तीन बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

Apr 07, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों ने की संयुक्त कार्रवाई गया जी के गेवाल बिगहा से एक और

रेस्टोरेंट और होटल से तीन बाल श्रमिक कराए गए मुक्त

जिले में धावा दल का गठन कर मंगलवार को बाल श्रम के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। टीम एक में गया सदर, टनकुप्पा, वजीरगंज और परैया के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल थे। टीम ने गेवाल बिगहा स्थित फूडीज रेस्टोरेंट एंड कैटरर में छापेमारी कर एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया। टीम दो में शेरघाटी, आमस और डोभी के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शामिल थे। इन्होंने शेरघाटी अनुमंडल के होटल अमन एंड रेस्टोरेंट में कार्रवाई करते हुए दो बाल श्रमिकों को मुक्त कराया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ सख्त संदेश गया है।खिजरसराय में ईंट भट्ठों की जांच, बंधुआ श्रम का नहीं मिला मामलासहायक श्रमायुक्त पूनम कुमारी ने बताया कि डीएम शशांक शुभंकर के निर्देश पर खिजरसराय प्रखंड में बंधुआ श्रमिकों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी द्वारा थ्री स्टार ब्रिक्स, सत्या ईंट भट्ठा और सत्यम ईंट भट्ठा का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान किसी भी स्थान पर बंधुआ श्रम या बाल श्रम से संबंधित कोई मामला सामने नहीं आया। सहायक श्रमायुक्त ने बताया कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे ताकि श्रम कानूनों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।