Gaya News: सीताकुंड पर पिंडदानियों को मिलेगी विशेष व्यवस्था

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: सीताकुंड पर पिंडदानियों को बेहतर सुविधा देने के लिए वजीरगंज विधायक, डीएम और एसएसपी ने इलाके का निरीक्षण किया। उन्होंने साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और पार्किंग सहित आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। DM ने बचे हुए कार्यों को 48 घंटे में पूरा करने का निर्देश दिया।

Gaya News: सीताकुंड पर पिंडदानियों को मिलेगी विशेष व्यवस्था

Gaya News: सीताकुंड पर पिंडदानियों को मिलेगी विशेष व्यवस्था वजीरगंज विधायक, डीएम और एसएएसपी ने किया निरीक्षण

बचे हुए कार्य 48 घंटे में कराने का निर्देश

सीताकुंड पर पिंडदान का विशेष विधान है। ऐसे में यहां लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। यहां पहुंचने वाले पिंडदानियों को बेहतर सुविधा मिल सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। मंगलवार को वजीरगंज विधायक वीरेन्द्र सिंह, डीएम शशांक शुभंकर और एसएसपी सुशील कुमार ने पूरे इलाके का भ्रमण किया। यहां साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ बात हुई। संबंधित पदाधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए। डीएम ने सीताकुंड एवं सीता पथ की समुचित साफ-सफाई लगातार कराने को कहा। डीएम ने यहां बचे हुए कार्यों को 48 घंटे में पूरा कराने का निर्देश दिया।

नालियों के उपर लगे स्लैब को करें दुरूस्त

निरीक्षण के दौरान सीता पथ पर नालियों के उपर लगे लोहे के स्लैब को व्यवस्थित और सुरक्षित तरीके से जाम कराने को कहा गया। यहां विभिन्न स्थानों पर लगाए गए स्टैंड पोस्ट को चालू कराने

शौचालयों की मरम्मती कराने का निर्देश

सीताकुंड व सीता पथ पर स्थित शौचालयों की मरम्मती कराने का निर्देश नगर निगम और पीएचईडी को दिया गया। सीताकुंड पर चेंजिंग रूम और बड़ा शेड लगाने को कहा गया।

प्रकाश और सुरक्षा व्यवस्था पर फोकस

सीता पथ और सीताकुंड क्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश की व्यवस्था करने को कहा गया। वहीं बड़े पेड़ की टहनियों की आवश्यकतानुसार छंटाई कराने का निर्देश दिया गया है।

पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सुदृढ़

एसएसपी ने बताया कि सीताकुंड और डैम के पीछे स्थित वाहन पार्किंग क्षेत्र में विशेष रूप से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सुरक्षा के बलों की विशेष तैनाती रहेगी।

सामान्य प्रश्न

✦सीताकुंड पर पिंडदानियों को कौन सी सुविधाएं दी जाएंगी?−
पिंडदानियों को साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा, और पार्किंग जैसी सुविधाएं दी जाएंगी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: सीताकुंड पर पिंडदानियों को मिलेगी विशेष व्यवस्था