ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासाउथ कोरिया के राजदूत पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में की पूजा

साउथ कोरिया के राजदूत पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में की पूजा

साउथ कोरिया के राजदूत पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में की पूजा

साउथ कोरिया के राजदूत पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में की पूजा
हिन्दुस्तान टीम,गयाThu, 28 Mar 2019 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

तीन दिवसीय भारत दौरे पर साउथ कोरिया के राजदूत शिंन बोंग गुरुवार को बोधगया पहुंचे है। इनके साथ पांच सदस्यीय दल भी है। एयर इंडिया की दिल्ली- गया विमान से कोरियाई राजदूत दोपहर दो बजे गया एयरपोर्ट उतरे। वहां से सीधे बोधगया आये और सबसे पहले महाबोधि मंदिर में मत्था टेका। इसके पहले बीटीएमसी के सचिव मुख्य भंते चलिन्दा और भन्ते दिनानंद ने खादा देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद वे बीटीएमसी के सभागार में विभिन्न देशों के बौद्ध मठ के प्रभारियों से मुलाकात की और बौद्ध संस्कृतियों की जानकारी ली। इसके बाद महाबोधि मंदिर पहुंचे। मंदिर के गर्भगृह में जाकर भगवान बुद्ध को नमन किया और पूजा-अर्चना की। पूजा करने के बाद वे बोधि पेड़ के नीचे कुछ पल ध्यान लगाया और भगवान बुद्ध से देश दुनिया के खुशहाली के लिए आशीष मांगा। बीटीएमसी के भंते चालिंदा और भंते मनोज ने सूत्त पाठ कर मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कराया। इसके बाद विश्वशांति घंटा बजाया और शांति के लिए प्रार्थना की। राजदूत ने मंदिर का अवलोकन करने के बाद कहा कि महाबोधि मंदिर और भगवान बुद्ध का दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यहां आकर अशीम शांति की अनुभूति हुई। बौद्ध धर्म शांति का मार्ग सिखलाता है। बुद्ध के बताए मार्ग अपनाने से ही दुनियां में शांति कायम हो सकती है। बुद्ध के दर्शन करके जीवन धन्य हो गया। बौद्ध धर्म के इस विशिष्ट स्थान का दौरा करना मेरे लिए प्रेरणादायक। बिहार की ऐतिहासिक और अद्भूत विरासत को देख अभिभूत हो गये। इसके बाद बीटीएमसी की ओर से प्रज्ञा और बोधि पत्ता देकर उन्हें सम्मानित किया गया। शुक्रवार को राजदूत राजगीर व नालंदा के लिए रवाना होंगे। वहां से फिर पटना जाएंगे। शनिवार पटना से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें