Hindi NewsBihar NewsGaya NewsSon Murders Elderly Father Over Money Dispute in Bihar
प्रेम नगर में सनकी बेटे ने टांगी से हमलाकर पिता को मार डाला

प्रेम नगर में सनकी बेटे ने टांगी से हमलाकर पिता को मार डाला

संक्षेप:

• -पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद, पुलिस ने टांगी की जब्त - आरोपित

Jan 02, 2026 06:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के मंझौली टोला प्रेम नगर में गुरुवार की देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। पैसे के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में सनकी बेटे ने अपने ही वृद्ध पिता कृष्णा मांझी (75) की टांगी से हमला कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, देर रात पिता-पुत्र के बीच पैसे को लेकर कहासुनी हो गयी। विवाद बढ़ने पर बेटा महेंद्र मांझी उर्फ मुन्ना मांझी ने घर में रखी धारदार टांगी उठाई और अपने पिता के गर्दन पर वार कर दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही बोधगया एसडीपीओ सौरव जायसवाल और मगध विश्वविद्यालय थाना अध्यक्ष संदीप चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रारंभिक जांच शुरू की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोपित बेटा महेंद्र मांझी राज मजदूर है। पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया। टांगी बरामद कर ली गई है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना से गांव में दहशत और शोक का माहौल है। मविवि थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि मृतक की पत्नी उर्मिला देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। गिरफ्तार आरोपित को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।