गुरपा-गझंड़ी रेल घाटी की सौर ऊर्जा सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

Feb 26, 2026 11:54 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

डीडीयू-गया-धनबाद रेलखंड को किया जा रहा हाईटेक रेल ट्रैक और यात्रियों

गुरपा-गझंड़ी रेल घाटी की सौर ऊर्जा सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी

पूर्व मध्य रेलवे के डीडीयू-गया-धनबाद रेल सेक्शन पर रेल यात्रियों, रेल ट्रैक और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा अब और मजबूत होने जा रही है। गया-कोडरमा सेक्शन के अतिसंवेदनशील गुरपा-गझंड़ी रेल घाटी खंड में सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों, रेल संपत्ति और कर्मचारियों की सुरक्षा को चौबीसों घंटे सुनिश्चित करना है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे विशेष रूप से उन स्थानों पर लगाए जा रहे हैं जो सुरक्षा और परिचालन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। गुरपा-गझंड़ी घाटी क्षेत्र भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण और संवेदनशील माना जाता है।

इसलिए यहां निगरानी व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुदृढ़ किया जा रहा है। प्रथम चरण में महत्वपूर्ण प्वाइंट्स पर सौर ऊर्जा आधारित हाई-टेक कैमरे लगाए जा रहे हैं इन कैमरों की खासियत यह है कि ये सौर ऊर्जा से संचालित होंगे, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में भी निगरानी प्रभावित नहीं होगी। कैमरे रियल टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा से लैस होंगे जिनमें चेहरा और आवाज दोनों रिकॉर्ड करने की क्षमता है। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई संभव हो सकेगी। रेलवे बोर्ड, पूर्व मध्य रेलवे, रेल मंडल मुख्यालय के सिक्योरिटी सेल व वरीय रेल अधिकारी के अलावा कोडरमा आरपीएफ पोस्ट सहित संबंधित आरपीएफ पोस्ट व अधिकारी जवान ऑनलाइन माध्यम से सीधे इन कैमरों की मॉनिटरिंग करेंगे। रेलवे प्रशासन का मानना है कि सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे निगरानी प्रणाली भविष्य में अन्य संवेदनशील रेलखंडों में भी लागू की जाएगी। कोट सुरक्षा के लिए सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। यह पहल सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। तकनीक के इस्तेमाल से रेलवे ट्रैक, यात्रियों और कर्मचारियों की सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार होगा। इस नई व्यवस्था से न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगेगा बल्कि आपात स्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया भी सुनिश्चित की जा सकेगी। -अमरेश कुमार, आईजी, आरपीएफ हाजीपुर जोन मुख्यालय।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।