सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का हुआ आयोजन
ज्ञान भारती आवासीय परिसर बोधगया में शनिवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन...

ज्ञान भारती आवासीय परिसर बोधगया में शनिवार को संविधान दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य राजीव कुमार ने किया। प्रदर्शनी का आयोजन वर्ग सात से वर्ग नवम् के बच्चों के द्वारा किया गया था। इसमें विभिन्न विषयों का मॉडल बच्चों ने प्रस्तुत किया क्लास नवम् के बच्चों के द्वारा प्रस्तुत डॉ भीम राव अम्बेडकर की विभिन्न कृतियों को दर्शक ने खुब सहारा तो वही भारत के भौगोलिक संचरना पर बना मॉडल भी प्रशंसा का केन्द्र बना रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समाजिक शिक्षक राम निवास प्रसाद ने बताया कि इसका उद्देश्य हमलोग को न केवल बच्चों ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं शोध की मानसिकता को विकसित करना था। बल्कि शिक्षण सहायक सामाग्री भी बनाना था।