ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाविष्णुपद मंदिर में धूमधाम से होगी श्रीराम की शादी

विष्णुपद मंदिर में धूमधाम से होगी श्रीराम की शादी

विष्णुपद मंदिर में श्रीराम विवाह महोत्सव इस बार भी धूमधाम से मनायी जाएगी। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के बैनर तले आयोजित होने वाले चार दिवसीय महोत्सव की तैयारी चल रही है। महोत्सव के दौरान 22...

विष्णुपद मंदिर में धूमधाम से होगी श्रीराम की शादी
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 03 Nov 2017 08:34 PM
ऐप पर पढ़ें

विष्णुपद मंदिर में श्रीराम विवाह महोत्सव इस बार भी धूमधाम से मनायी जाएगी। श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति के बैनर तले आयोजित होने वाले चार दिवसीय महोत्सव की तैयारी चल रही है। महोत्सव के दौरान 22 नवम्बर से लेकर 25 नवम्बर तक भगवान श्रीराम का विवाह सहित कई धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

शहर में बैंड-बाजा के साथ निकलेगी बारात

श्रीराम विवाह महोत्सव को लेकर 22 नवम्बर को बैंड-बाजा, ऊंट-घोड़ा सहित भगवान श्रीराम की बारात (शोभा यात्रा) निकलेगी। चांदी की पालकी पर विष्णुचरण होगा। दोपहर विष्णुपद मंदिर से बारात निकलकर दक्षिण दरवाजा, नारायणचुआं, चांदचौरा, नई सड़क, रामसागर, कोयरीबाड़ी, पीरमंसूर, गोदाम केपी रोड, टेकारी रोड, आजाद पार्क (पश्चिमी मार्ग), गोलपत्थर, लहेरिया टोला, टावर चौक, रमना व कोयरीबाड़ी होते हुए विष्णुपद मंदिर लौटेगी। बारात में पटना और गया के बैंड, डंका, ताशा पार्टी सहित श्रीराम दरबार की आकर्षक झांकी होगी।

23 को धूमधाम से होगा श्रीराम का विवाह

भगवान श्रीराम का विवाह 23 नवम्बर को धूमधाम से होगा। इसके लिए मंदिर परिसर में आकर्षक मंडप बनाया जाएगा। विवाह महोत्सव को लेकर मंदिर सहित आसपास के इलाके को रंग-बिरंगे बल्बों से दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। विवाह में भारी संख्या में महिलाएं भी शामिल होंगी। पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्रीराम का विवाह संपन्न होगा।

भव्य आयोजन की तैयारी में जुटा है समिति

आयोजन को भव्य बनाने में श्री विष्णुपद प्रबंधकारिणी समिति जोर-शोर से जुटा है। समिति के अध्यक्ष कन्हैया लाल मिश्र , सचिव गजाधर लाल पाठक व सदस्य शंभू लाल विट्ठल ने बताया कि शोभा यात्रा का मुख्य आकर्षण श्री राम दरबार की झांकी होगी। 22 नवम्बर को शोभा यात्रा, 23 को विवाह, 24 को भंडारा और अंतिम दिन 25 नवम्बर को दरिद्रनारायण भोजन का आयोजन किया गया है। श्रीराम विवाह महोत्सव की तैयारी में समिति जोरशोर से जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें