शार्ट सर्किट से बिजली के क्वायल में लगी आग,बिजली की सप्लाई ठप
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गयागुरुआ के बंगले पर शार्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। इस घटना से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बिजली विभाग को सूचना देने के बाद, आपातकालीन उपाय के रूप में बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। अब स्थानीय लोग जल्द से जल्द क्वायल की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।

गुरुआ के बंगला पर बुधवार शाम शार्ट सर्किट होने से बिजली के क्वायल में अचानक आग लग गई। आग लगने से पहले जोरदार आवाज सुनाई दी, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को जानकारी दी। इसके बाद विभागीय कर्मियों ने एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के बाद इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। लोगों ने गुरुआ के जेई रामकृष्ण मणी से जल्द खराब क्वायल की मरम्मत कर बिजली बहाल कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


