ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयामहारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकलेगी शोभा यात्रा

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकलेगी शोभा यात्रा

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकलेगी शोभा यात्रा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकलेगी शोभा यात्रा महारानी अहिल्याबाई होल्कर की...

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर निकलेगी शोभा यात्रा
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 22 May 2022 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जयंती समारोह को लेकर हुई महारानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच की बैठक

31 मई को सिजुआर ऑडिटोरियम में मनाया जाएगा जयंती समारोह

गया। निज प्रतिनिधि

महारानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती 31 मई को धूमधाम से मनेगी। 297वीं जयंती समारोह पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार को महारानी अहिल्याबाई होल्कर विचार मंच की बैठक हुई। राजस्थान भवन में हुई बैठक में 31 मई को सिजुआर ऑडिटोरियम में मनाए जाने वाली जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकालने पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता मंच के अध्यक्ष शिववचन सिंह ने की। बैठक में संरक्षक मंडल के स्वामी वेंकटेश प्रपन्नाचार्य जी महाराज, समाजसेवी उषा डालमिया, सचिव काशीनाथ प्रसाद, रामकुमार बारिक, मणिलाल बारिक, डा. रामसिंहासन सिंह, राम छबीला सिंह, नवीन वर्मा, महेश पाल, कन्हैया लाल मेहरवार, जौनी यादव,सुबोध कुमार कश्यप व लालदेव यादव आदि शामिल हुए।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें