17 साल से फरार अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

शेरघाटी पुलिस ने औरंगाबाद न्यायालय द्वारा जारी लाल वारंट के तहत कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया है। 44 वर्षीय कुंदन कुमार, जो कठार गांव का निवासी है, पर औरंगाबाद नगर थाना कांड संख्या 481/09 से जुड़े मामले में आरोप है। उसे पुलिस ने सोमवार रात उसके घर पर छापेमारी कर पकड़ा।

17 साल से फरार अभियुक्त को पुलिस ने दबोचा

औरंगाबाद न्यायालय से जारी लाल वारंट के एक अभियुक्त को शेरघाटी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शेरघाटी थाने की सब इंस्पेक्टर रूपा कुमारी ने मंगलवार को बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शेरघाटी थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी 44 वर्षीय कुंदन कुमार के रूप में हुई है। वह रमेश विश्वकर्मा उर्फ रामसकल विश्वकर्मा का पुत्र बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार औरंगाबाद के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय ने औरंगाबाद नगर थाना कांड संख्या 481/09 से जुड़े मामले में कुंदन कुमार के खिलाफ लाल वारंट जारी किया था। शेरघाटी थाने की पुलिस टीम ने सोमवार की रात उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।