Gaya News: शेरघाटी: 20 करोड़ की रिंग रोड का एप्रोच बना खतरनाक

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

Gaya News: शेरघाटी: 20 करोड़ की रिंग रोड का एप्रोच बना खतरनाक 300 गज के अप्रोच पर रोज पलट रहे टोटो अधिकारियों की सुस्ती का खामियाजा भुगत रहे मुसाफिर फोटो,

Gaya News: शेरघाटी: 20 करोड़ की रिंग रोड का एप्रोच बना खतरनाक

Gaya News: शेरघाटी: 20 करोड़ की रिंग रोड का एप्रोच बना खतरनाक 300 गज के अप्रोच पर रोज पलट रहे टोटो

अधिकारियों की सुस्ती का खामियाजा भुगत रहे मुसाफिर

फोटो, शेरघाटी के नई बाजार के निकट रिंग रोड के एप्रोच की बदहाली

शेरघाटी, निज संवाददाता

रिंग रोड के अप्रोच की बदहाली

शेरघाटी में 20 करोड़ रुपये की लागत से रिंग रोड तो बना दी गई, लेकिन बुढ़िया नदी के पास जीटी रोड से जोड़ने वाली करीब 300 गज की सड़क को बेहतर नहीं किया गया। नतीजा है कि कच्ची और ऊबड़-खाबड़ सड़क पर रोज ऑटो और ई-रिक्शा पलट रहे हैं। इससे यात्रियों के घायल होने की घटनाएं भी हो रही हैं।

शुक्रवार को भी यात्रियों से भरा एक ई-रिक्शा अप्रोच सड़क पर पलट गया। हादसे में सवार तीन लोगों को मामूली चोटें आईं। जीटी रोड और रिंग रोड को जोड़ने वाले स्थान पर दोनों सड़कों के बीच करीब छह इंच का अंतर है। इसके कारण छोटे पहियों वाले वाहनों को गुजरने में परेशानी होती है।

सड़क सुधार की जिम्मेदारी पर सवाल

स्थानीय महिला सोमा कुमारी ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण ज्यादातर टोटो चालक जीटी रोड पर ही यात्रियों को उतार देते हैं। नीचे उतरने वाले चालकों को हादसे का खतरा बना रहता है।इधर, पथ निर्माण विभाग के शेरघाटी डिवीजन के सूत्रों का कहना है कि अप्रोच सड़क को दुरुस्त करने की जिम्मेदारी एनएचएआई की है। वहीं, एनएचएआई की ओर से इस समस्या के समाधान के लिए अब तक पहल नहीं किए जाने से लोगों की परेशानी बनी हुई है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦शेरघाटी में रिंग रोड के अप्रोच की सड़क कितनी लंबी है?−
बुढ़िया नदी के पास जीटी रोड से रिंग रोड को जोड़ने वाली सड़क करीब 300 गज लंबी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsगयाGaya News: शेरघाटी: 20 करोड़ की रिंग रोड का एप्रोच बना खतरनाक