बिगड़ा मौसम : तेज हवा, चमक व गरज के साथ जमकर हुई बारिश

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

बिगड़ा मौसम : तेज हवा, चमक व गरज के साथ जमकर हुई बारिश बिगड़ा मौसम : तेज हवा, चमक व गरज के साथ जमकर हुई बारिश

बिगड़ा मौसम : तेज हवा, चमक व गरज के साथ जमकर हुई बारिश

पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार की दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया। जिले भर में आंधी-पानी व वज्रपात ने कहर बरपाया। जिले में तेज हवा, गरज व चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। गया जी शहर के अलावा सबसे अधिक बोधगया इलाके में करीब 47 मिलीमीटर बारिश हुई। बोधगया में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वज्रपात के कारण शेरघाटी में तीन और गुरारू में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। आंधी-पानी के कारण शहर में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह से दोपहर तक तीखी धूप और उमस वाली गर्मी, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना

मौसम का मिजाज

सोमवार की सुबह से तीखी धूप निकली। पुरवैया व नमी के बीच धूप निकलने से उमस वाली गर्मी रही। अपराह्नन 3.30 के बाद मौसम ने करवट बदली। घने बादल छाए गए। बिजली चमकने लगी। देखते-देखते आंधी-पानी शुरू हो गयी। कुछ देर के लिए 60 किलोमीटर प्रतिघंटे के अधिक रफ्तार से हवा चली। कई स्थानों पर वज्रपात भी हुआ। गया जी शहर में करीब एक घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार 47 मिलीमीटर बारिश हुई। गया जी शहर के अलावा बोधगया, डोभी, आमस, फतेहपुर, कोंच, गुरारू, डुमरिया, परैया, बेलागंज, गुरुआ, वजीरगंज, मानपुर, बथानी सहित अन्य प्रखंडों में बारिश हुई। कहीं हल्की तो कहीं अधिक वर्षा हुई।

तापमान का रिकॉर्ड

चार दिनों में सोमवार को सबसे अधिक 36.6 डिग्री रहा तापमान

सोमवार की सुबह से मौसम तल्ख रखा। तीखी धूप निकली। तापमान बढ़ गया। मई के चार दिनों में सबसे अधिक अधिकतम तापमान सोमवार को ही रहा। अधिकतम 36.6 और न्यूनतम 24.4 डिग्री। वर्षा के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। नमी की मात्रा बढ़कर 94 फीसदी तक पहुंच गयी। रविवार को अधिकतम 34.6, शनिवार को 35. 0 व शुक्रवार 1 मई को 33.6 डिग्री रहा था।

भविष्यवाणी

अभी बादल और बारिश की बनी है संभावना

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, ट्रफ लाइन के गुजरने से सोमवार को गरज व तेज हवा के साथ बारिश हुई। बताया कि राजस्थान से बिहार तक ट्रफ व दूसरी लाइन एमपी,बिहार से होते हुए मणिपुर जा रही थी। बताया कि अगले दो-तीन दिनों में भी पुरवैया चलेगी। थंडरस्ट्रॉम यानी गरज व तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है। कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की वर्षा हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि मई प्री मासनून सीजन का अंतिम महीना है। अनुमान है कि इस बार नार्मल से अधिक बारिश होगी.

सामान्य प्रश्न

बोधगया में कितनी बारिश हुई?
बोधगया में करीब 47 मिलीमीटर बारिश हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।