Hindi NewsBihar NewsGaya NewsSevere Traffic Jam at Bandhua Railway Gate Urgent Demand for Overbridge Construction
बंधुआ रेल फाटक पर भीषण जाम से लोग रहे परेशान

बंधुआ रेल फाटक पर भीषण जाम से लोग रहे परेशान

संक्षेप:

गया-रजौली स्टेट हाइवे-70 पर स्थित है बंधुआ रेल फाटक बंधुआ रेल फाटक पर रोड ओवरब्रिज

Nov 30, 2025 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गया-कोडरमा रेल सेक्शन और गया-रजौली स्टेट हाइवे-70 पर स्थित बंधुआ रेल फाटक है। यहां भीषण जाम के कारण लोग काफी परेशान रहे। रविवार की शाम करीब तीन बजे से पांच बजे तक लोग जाम में फंसते रहे। रेल मार्ग से ट्रेनों को पास कराए जाने के लिए रेल फाटक को बंद कर दिया जाता है। रविवार को भी लगातार कई ट्रेनों के पास किए जाने से कारण रेल फाटक बंद रहने की स्थिति में सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वाहनों की भीड़ के कारण रेल लाइन पार करने में लोगों को बड़ी फजिहत उठानी पड़ी। रेल फाटक खुलने के बाद रेल लाइन पार करने की होड़ में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसके कारण लोग काफी परेशान रहे। जाम की स्थिति को देखते हुए बंधुआ स्टेशन पर कैंप ड्यूटी में तैनात आरपीएफ के जवानो ने स्थिति को संभाला और धीरे-धीरे वाहनों को पार कराया गया। बंधुआ रेल फाटक पर रोड ओवर ब्रिज का निर्माण का प्रस्ताव पारित है। लेकिन, अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किया गया, जबकि बंधुआ रेल फाटक पर आए दिन लोगों को जाम की समस्या से रूबरू होना पड़ रहा है। इस कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। लोगों ने जल्द से जल्द बंधुआ रेल फाटक पर रोड ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ करने की मांग सरकार से की है। ताकि एग्जाम की समस्या से निजात मिल सके और फाटक बंद रहने के कारण समय की हो रही बर्बादी पर भी रोक लगा सके।