भीषण गर्मी का कहर जारी, फिर पारा 42 पर पहुंचा

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

गया जिले में भीषण गर्मी और उमस का कहर जारी है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा। गर्म पछुआ हवा और बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा।

भीषण गर्मी का कहर जारी, फिर पारा 42 पर पहुंचा

गया जिले में भीषण गर्मी और उमस का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को भी लोग तीखी धूप, गर्म पछुआ हवा और उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। सुबह से ही तेज धूप निकलने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। दोपहर में चली गर्म पछुआ हवा ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। हालांकि शाम में हवा चलने से थोड़ी राहत महसूस हुई, लेकिन रात में भी उमस भरी गर्मी बनी रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। सुबह में नमी 64 प्रतिशत और शाम तक 47 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 39.2 और न्यूनतम 28.2 डिग्री रहा था। पिछले वर्ष 21 मई को अधिकतम तापमान 39.3 और न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया था。

गर्मी की स्थिति

दिन के साथ रात में भी बढ़ती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। बिजली कटौती के कारण लोग रात में पसीने से तरबतर हो रहे हैं। पिछले आठ दिनों से न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही। 14 मई को न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री था, जो अब बढ़कर 28.8 डिग्री पहुंच गया है।

मौसम विशेषज्ञ की टिप्पणी

मौसम विशेषज्ञ एस के पटेल ने बताया कि साफ मौसम और पछुआ हवा के कारण तापमान में वृद्धि हुई है। पुरवैया हवा के चलते नमी बढ़ने से उमस ज्यादा महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल कोई मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है और अगले दो दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। 26 मई से पहले गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना नहीं है।

सामान्य प्रश्न

गया जिले का अधिकतम तापमान कितना था?
गया जिले का अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।