Hindi NewsBihar NewsGaya NewsSevere Cold Wave Continues Temperature Drops in Day and Night
ठंड का कहर जारी, दिन का चढ़ा तो रात का लुढ़क गया पारा

ठंड का कहर जारी, दिन का चढ़ा तो रात का लुढ़क गया पारा

संक्षेप:

ठंड का कहर जारी, दिन का चढ़ा तो रात का लुढ़क गया पारा ठंड का कहर जारी, दिन का चढ़ा तो रात का लुढ़क गया पारा

Dec 30, 2025 07:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

ठंड का कहर जारी है। सर्द पछुआ व कनकनी से जनजीवन बेहाल है। कभी रात में ठंड बढ़ती तो कभी दिन में कोल्ड डे हो जा रहा है। मंगलवार को हल्का कुहासा रहा तो रात का तापमान गिर गया और ठंड बढ़ गयी। दिन में धूप निकली तो दिन का पारा चढ़ गया। महज 24 घंटे में अधिकतम तापमान चार डिग्री चढ़ा तो न्यूनतम पारा तीन डिग्री लुढ़क गया। मंगलवार को अधिकतम सामान्य से करीब पांच डिग्री कम 18.5 व न्यूनतम एक डिग्री कम 7.8 रहा। सोमवार को अधिकतम (पांच सालों में सबसे कम) 14.8 और न्यूनतम 10.6 डिग्री रहा था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मंगलवार को 7.7 डिग्री पर राजगीर सबसे सर्द रहा। दूसरे नंबर गया जी रहा। दिन-रात कनकनी का असर 18 दिसंबर से कड़ाके की ठंड है। रात के साथ दिन में कड़ाके की सर्दी है। कभी घना कोहरा तो कभी तेज सर्द पछुआ सता रही है। किसी धूप नहीं निकली तो दूसरे दिन सूर्य के दर्शन हुए। सोमवार को दिनभर धूप नहीं निकलीथी। मंगलवार को सुबह से मौसम साफ रहा और थोड़ी देर के बाद धूप निकल गई। हालांकि कमजोर धूप रहने के कारण ठंड लगती है। धूप में भी हल्की राहत रही। धूप से हटने के बाद ठंड का असर अधिक रह। शाम चार बजे के बाद एक फिर भीषण ठंड का असर शुरू हो गया। नया साल का पहला दिन भी कड़ाके की ठंड के बीच गुजरेगा मौसम वैज्ञानिक एस के पटेल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवा की गति धीमी हो गई है। अभी दिन में धूप निकलने का अनुमान है। कभी देर से तो कभी दोपहर बाद। अगले दो दिनों में कड़ाके की ठंड का असर रहेगा। बुधवार को देर से धूप निकलने का अनुमान है। सुबह में कोहरा छाया रहेगा। रात के तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।