ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाटिकारी में सात फीट का राखी बना आकर्षण का केंद्र

टिकारी में सात फीट का राखी बना आकर्षण का केंद्र

आजादी का अमृत महोत्सव अनोखे अंदाज में टिकारी के लोगों ने मनायी। निबंधन कार्यालय के पास स्थित पीपल के पेड़ में सात फीट लंबी राखी बांधा गया। राखी को...

टिकारी में सात फीट का राखी बना आकर्षण का केंद्र
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 12 Aug 2022 01:00 AM
ऐप पर पढ़ें

आजादी का अमृत महोत्सव अनोखे अंदाज में टिकारी के लोगों ने मनायी। निबंधन कार्यालय के पास स्थित पीपल के पेड़ में सात फीट लंबी राखी बांधा गया। राखी को देश के वीर जवानों और किसानों को समर्पित किया गया। शहर के बहेलिया बिगहा मोहल्ला की महिलाओं ने अक्षत, मसूर दाल, साबूदाना सुपारी, कौड़ी मोली, खजूर पत्ता आदि साम्रगी से सात फीट की आकर्षक राखी बनाई थी। राखी के बीच में बनाया गया तिरंगा लोगों को आकर्षित कर रहा था। राखी का निर्माण करने में सुनीता शर्मा, रूबी कुमारी, ममता कुमारी, शोभा शर्मा, इन्तू कुमारी, कृति, राधा रानी, सौम्या, श्रेया शामिल थीं। राखी निर्माण करने वालों ने बताया कि देश के वीर जवान सरहद पर हर तकलीफ को झेलते हैं। उनकी वजह से हम सब सुरक्षित रहते हैं। किसान जीतोड़ मेहनत कर फसल उगाते हैं। वीर सपूतों और अन्नदाता किसानों को यह राखी समर्पित की गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें