ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाफतेहपुर में 17-सूत्री मांग को लेकर भूख हड़ताल पर रही सेविका

फतेहपुर में 17-सूत्री मांग को लेकर भूख हड़ताल पर रही सेविका

फतेहपुर में 17-सूत्री मांग को लेकर भूख हड़ताल पर रही सेविका

फतेहपुर में 17-सूत्री मांग को लेकर भूख हड़ताल पर रही सेविका
हिन्दुस्तान टीम,गयाFri, 25 Sep 2020 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

फतेहपुर प्रखंड के आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका शुक्रवार को अपनी 17- सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर रही। सेविका- सहायिका अपनी मांगों के समर्थन में पिछले 31 अगस्त से हड़ताल पर है। वे सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन पर बैठी हुई है। हड़ताल पर डटी सेविकाओं व सहायिकाओं शुक्रवार को सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर रही। आंदोलित सेविकाओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही विधानसभा चुनाव में एनडीए सरकार के विरोध में वोट करने का निर्णय लिया। संघ की अध्यक्ष प्रभा सिंह और शाखा मंत्री मंजू कुमारी ने कहा कि उनकी मांगों में सेविकाओं व सहायिकाओं का सेवा नियमित करने, सेविकाओं को 21 हजार व सहायिकाओं को 18 हजार मानदेय देने, अतिरिक्त काम लेने पर अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने, जीवन बीमा का लाभ देने, सेवानिवृति के बाद पेंशन देने सहित 17 सूत्री मांगों के लिए आन्दोदन किया जा रहा है। लेकिन सरकार नजरअंदाज कर उनकी जायज मांगों को पूरा नहीं कर रही है। भूख हड़ताल में अध्यक्ष प्रभा सिंह, शाखा मंत्री मंजू कुमारी, मनोरमा देवी, कोषाध्यक्ष नूतन कुमारी, कुसुम देवी, बसंती देवी, संघ सहयोगी अध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष बाल्मीकि सिंह सहित सभी सेविका व सहायिका मौजूद थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें