गया में पहले दिन 1209 लोगों ने स्व गणना के तहत कराया पंजीकरण

Newswrap हिन्दुस्तान, गया
share

गया में पहले दिन 1209 लोगों ने स्व गणना के तहत कराया पंजीकरण 17 अप्रैल

गया में पहले दिन 1209 लोगों ने स्व गणना के तहत कराया पंजीकरण

गया में पहले दिन 1209 लोगों ने स्व गणना के तहत किया पंजीकरण 17 अप्रैल से एक मई तक चलेगा स्व गणना का कामप्रमंडलीय आयुक्त ने स्व गणना के तहत कराया पंजीकरणगया जी, प्रधान संवाददाताजनगणना-2027 के पहले चरण में स्व गणना के तहत 1209 लोगों ने पंजीकरण किया है। इनमें 695 लोगों ने सफलतापूर्वक जानकारी अपलोड की। वहीं 514 ने पंजीकरण की शुरुआत की है। शुक्रवार को प्रमंडलीय आयुक्त डॉ. सफीना एएन ने भी पोर्टल पर स्व गणना पंजीकरण किया है। उन्होंने बताया कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं अपने परिवार और संबंधित विवरण ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। जिससे जनगणना की प्रक्रिया अधिक सरल, पारदर्शी और त्वरित होगी।

वहीं डीएम सह प्रधान जनगणना अधिकारी शशांक शुभंकर ने जगनणना 2027 के पहले चरण के पहले स्व गणना की प्रक्रिया का शुभारंभ किया। डीएम ने se.census.gov.in पोर्टल पर स्वयं अपना स्व-गणना पंजीकरण करते हुए अभियान की शुरुआत की। डीएम ने सभी पदाधिकारियों, कर्मियों और जिले के समस्त नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में स्व-गणना पोर्टल का उपयोग करते हुए अपना विवरण स्वयं दर्ज करें। स्व गणना के लिए 17 अप्रैल से एक मई तक की तिथि निर्धारित की गई है।स्व गणना के दौरान मिली आईडी रखनी होगी सुरक्षितशुक्रवार को स्व गणना को लेकर जानकारी देते हुए अपर समाहर्ता आपदा कुमार पंकज ने बताया कि पंजीकरण के दौरान एक आईडी जनरेट होगी। जिसे सुरक्षित रखना है। जब प्रगणक आएंगे तो इस आईडी का मिलान मोबाइल डिवाइस में उपलब्ध विवरण से किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर दी गई जानकारी सत्यापित और संपादित की जा सकेगी।इन गणमान्य लोगों ने भी किया पंजीकरणबिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने पोर्टल पर जाकर स्वयं अपना स्व गणना पंजीकरण किया। इसी प्रकार अतरी से विधायक रोमित कुमार ने स्वगणना पोर्टल पर पंजीकरण कराया और जानकारी अपलोड की। बाराचट्टी से विधायक ज्योति देवी, बेलागंज से विधायक मनोरमा देवी, जिला परिषद अधक्ष सहित कई गणमान्य लोगों ने पहले ही दिन स्व गणना में पंजीकरण किया।गया जी से मनोरंजन कुमार की रिपोर्ट

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।