बाराचट्टी से 49 किलो डोडा बरामद

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

धनगांई थाना क्षेत्र के दुआरी गांव के जंगलों से सुरक्षाबलों ने 49 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बरामद किया। सशस्त्र सीमा बल की टीम ने सर्च अभियान चलाया, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। बरामद डोडा को पुलिस को सौंप दिया गया है। यह इलाका पहले नक्सली संगठन का सेफ जोन माना जाता था।

बाराचट्टी से 49 किलो डोडा बरामद

धनगांई थाना क्षेत्र के दुआरी गांव के जंगल से सुरक्षाबलों ने मंगलवार को 49 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा बरामद किया। सशस्त्र सीमा बल के कंपनी कमांडर सरोज राज के नेतृत्व में सुरक्षा बलों की टीम दुआरी गांव के जंगलों में सर्च अभियान को लेकर निकली थी। इस दौरान जंगल से कई बोरा में रखें 49 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ डोडा को बरामद किया गया। बाद में सुरक्षा बलों की ओर से सर्च अभियान भी चलाया गया। इस अभियान में किसी के गिरफ्तारी की खबर नहीं है। बाद में बरामद किए गए गया डोडा को आवश्यक कार्रवाई के लिए धनगांई पुलिस को दे दिया गया है।

इस संबंध में बताते चले कि संबंधित इलाका कभी नक्सली संगठन का सेफ जोन माना जाता था। इस इलाके में नक्सलियों की तूती बोलती थी और बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ की खेती की जाती थी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।