ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयाडोभी में स्कार्पियो व बाइक की चोरी

डोभी में स्कार्पियो व बाइक की चोरी

डोभी में स्कार्पियो व बाइक की चोरी

डोभी में स्कार्पियो व बाइक की चोरी
हिन्दुस्तान टीम,गयाWed, 15 Jul 2020 07:41 PM
ऐप पर पढ़ें

डोभी थाना क्षेत्र के करमौनी गांव से उचक्के मंगलवार की रात एक स्कार्पियो उड़ा लिये। चोरी गई गाड़ी करमौनी गांव के आनंद कुमार गुप्ता की है। वाहन मालिक ने मंगलवार की रात स्कार्पियो को अपने घर के पास लगाया था। सुबह में देखा तो स्कार्पियो गायब थी। इधर बुधवार की दोपहर में सेवईचक गांव निवासी जदु प्रसाद नामक किसान की बाइक भी चोरी हो गयी। वे कंजियार खेल मैदान के पास सड़क किनारे बाइक खड़ी कर अपने खेत में किसानी का कार्य कर रहा था। इसी क्रम में चोरों ने किसान की बाइक उड़ा ली। इस संबंध में पीड़ितों ने डोभी थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष राहुल रंजन ने बताया कि मिले आवेदन के आलोक में मामले की छानबीन की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें