Hindi NewsBihar NewsGaya NewsScooty Rally to Raise Voter Awareness in Gaya - Women Encourage Voting on November 11
मतदाताओं को जागरुक करने को निकाली गई स्कूटी रैली

मतदाताओं को जागरुक करने को निकाली गई स्कूटी रैली

संक्षेप: गया में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। कलेक्ट्रेट से शुरू हुई रैली में लगभग 100 महिलाएं शामिल हुईं। डीएम ने सभी से 11 नवंबर को वोट देने की अपील की और मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। रैली के दौरान मतदाता शपथ भी दिलाई गई।

Tue, 4 Nov 2025 07:39 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

मतदाताओं को जागरुक करने को निकाली गई स्कूटी रैली गया कलेक्ट्रेट से निकाली गई स्कूली रैली में शामिल हुईं सैकड़ों महिलाएं - सभी से 11 नवंबर को वोट करने की करेंगी अपील - जागरूकता रैली गया जी, प्रधान संवाददाता वोटरों को जागरुक करने के लिए स्कूटी रैली निकाली गई। गया कलेक्ट्रेट से इसे निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम शशांक शुभंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर कई प्रेक्षण भी उपस्थित रहे। मतदाता जागरुकता महिला स्कूटी रैली में करीब 100 महिला वोटर और महिला शिक्षक शामिल रहीं। इस मौके पर डीएम ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि आप सभी की भागीदारी से मतदान प्रतिशत में बढ़ोत्तरी होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने रैली में शामिल सभी वोटरों से अपील किया कि जिस प्रकार आप रैली में शामिल हो रहीं हैं उसी प्रकार 11 नवंबर को वोट देने जरूर जाएं। साथ लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। डीएम ने कहा कि आप सभी कहीं ना कहीं किसी पद पर कार्यरत हैं। आप सभी की एक अपनी पहचान है। इसका इस्तेमाल करें और मतदान प्रतिशत मे बढ़ोत्तरी लाएं। इस मौके पर प्रेक्षक गण, उप विकास आयुक्त, सहायक समाहर्ता, डीपीआरओ, डीपीओ सहित बड़ी संख्या में महिला मतदाता मौजूद रहे। स्कूटी से जाकर लोगों को करें जागरूक जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने गया जिले के मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने के लिए विभिन्न मतदाता जागरूक नारे लगाए। साथ ही जींगल को बजाते हुए मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली को रवाना किया। मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली शामिल मतदाताओं से मतदान के लिए अपील करते हुए बताया कि हमारे लोकतंत्र में सभी वर्गों के मतदाताओं को ध्यान में रखते हुए एक मत करने का अधिकार दिया गया है। जिसका उपयोग करते हुऎ हम एक कुशल लोकतंत्र का निर्माण कर सकते है। इसलिए आप सभी मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली से जाकर अपने अपने क्षेत्र मे मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगे। वोट करने की दिलायी गई शपथ स्कूटी रैली के उपरांत मतदाता जागरूकता स्कूटी रैली शामिल मतदाताओं और कर्मियों के साथ मतदाता शपथ दिलायी गई। जिला प्रशासन ने मतदाताओं को 11 नवंबर 2025 को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद गया जिले के स्वीप आइकॉन ने मतदाता जागरुकता गीत की प्रस्तुति देते हुए सभी को मतदान हेतु जागरूक किया।