वैज्ञानिकों ने किसानों को मोटा अनाज के फायदों के बारे में बताया
आमस कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को किसानों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मनाया गया। प्रधान कृषि वैज्ञानिक एसबी...

आमस कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को किसानों के लिए एक कार्यक्रम आयोजित कर अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष मनाया गया। प्रधान कृषि वैज्ञानिक एसबी सिंह, प्रवीण कुमार व मो. जाकिर हुसैन ने किसानों को मोटा अनाज मडुआ, बाजरा, ज्वार, सावा आदि के उपज और इसके फायदों के बारे में विस्तार से बताया। कहा मोटा अनाज खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और आप पूरी तरह स्वस्थ रहेंगे। मोटा अनाज को अपने जीवन में अपनाएं। फास्ट फूड व तैलीय भोजन से लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। वैज्ञानिकों ने किसानों के प्रश्नों का सही जवाब देकर उन्हें संतुष्ट किया। इसके बाद किसानों को प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया व सुनाया गया। कार्यक्रम में बिहार बीज निगम क्षेत्रीय प्रबंधक रविकांत कुमार सहित विभिन्न ब्लाकों के सैकड़ों की संख्या में किसान थे।