मोराटाल से एससी-एसटी कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार
बोधगया थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मोराटाल गांव में छापेमारी कर एससी-एसटी कांड का लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एससी-एसटी के...

बोधगया थाना की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम मोराटाल गांव में छापेमारी कर एससी-एसटी कांड का लंबे समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एससी-एसटी के दो अलग-अलग कांड में आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। बोधगया के प्रभारी थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोराटाल का रहने वाला सुखदेव कुमार है। इसके खिलाफ बोधगया में थाना कांड संख्या 310/21 व 146/22 दर्ज है। दोनों कांडों में यह लगातार फरार चल रहा था। आरोपी के घर पर होने की गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। बुधवार को गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
शराब मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
मगध यूनिवर्सिटी थाना की पुलिस ने ज्ञानखाप गांव में छापेमारी कर शराब मामले के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। एमयू थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्ञानखाप का रहने वाला राजेंद्र मांझी है। कुछ माह पूर्व इसके घर से शराब बरामद हुआ था। मामले में इसे नामजद आरोपी बनाया गया था। कांड दर्ज होने के बाद से लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना पर आरोपी की गिरफ्तारी की गई। कोर्ट में पेश कर गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया।