मां तारा देवी मंदिर में श्रद्धांलुओं की उमड़ी भीड़
केसपा गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर मां तारा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बच्चों को शिक्षा की शुरुआत की गई और भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। मुखिया प्रतिनिधि ने प्रस्तुति...
केसपा गांव में सरस्वती पूजा के अवसर पर सुबह से ही मां तारा देवी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। मंदिर प्रांगण में स्थापित माता सरस्वती की प्रतिमा के समझ कई बच्चों को शिक्षा प्रारंभ किया गया। भक्तगण मां तारा देवी मंदिर के अलावा कमल का फूल, भगवान बुद्ध की प्रतिमा, गरुड़ पर सवार भगवान विष्णु की प्रतिमा एवं सूर्य मंदिर का दर्शन किये। इस अवसर पर ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल, केसपा के बच्चों ने भक्ति संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मुखिया प्रतिनिधि अमिताभ कुमार ने बच्चों की प्रस्तुति का सराहना किया। डॉ. सुबोध शर्मा ने कहा है कि गांव में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। ग्रामीण बच्चों को सही मार्गदर्शन की आवश्यकता है। इस गांव में कई देवी-देवताओं की अनगिनत विखंडित प्रतिमाएं विराजमान है। ग्रामीण हिमांशु शेखर ने कहा है कि सरकार को ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देते हुए केसपा गांव में मां तारा महोत्सव की शुरुआत करनी चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


