संजीव कुमार वर्मा बने हम पार्टी के प्रदेश सचिव
प्रखंड के शहरी क्षेत्र अंतर्गत खानजहांपुर के रहने वाले संजीव कुमार वर्मा उर्फ छोटू कुशवाहा को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी के प्रदेश...
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 22 May 2022 08:10 PM
ऐप पर पढ़ें
प्रखंड के शहरी क्षेत्र अंतर्गत खानजहांपुर के रहने वाले संजीव कुमार वर्मा उर्फ छोटू कुशवाहा को हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) पार्टी के प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधान सभा के सदस्य प्रफुल्ल कुमार मांझी द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गयी है। उन्होंने श्री कुशवाहा को प्रदेश सचिव बनने के प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद कहा कि छोटू कुशवाहा से अपेक्षा की जाती है कि वे दल का संगठन मजबूत करने में कारगर भूमिका निभाएंगे। वहीं, पार्टी के कार्यालय एवं वाहन में पार्टी का झंडा,बोर्ड व चुनाव चिन्ह के साथ लगाने का निर्देश दिया गया।
यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।