गुरुआ की साक्षी बनी चार्टेड अकाउंटेंट, खुशी

Mar 02, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

गुरुआ बाजार के गायत्री मंदिर मुहल्ले की साक्षी अग्रवाल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर गुरुआ प्रखंड का नाम रोशन किया है। पांच वर्षों की मेहनत के बाद साक्षी ने यह सफलता प्राप्त की। स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें बधाई दी है।

गुरुआ की साक्षी बनी चार्टेड अकाउंटेंट, खुशी

गुरुआ बाजार के गायत्री मंदिर मुहल्ले की साक्षी अग्रवाल ने कठिन परिश्रम और लगन के बल पर चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की परीक्षा उत्तीर्ण कर गुरुआ प्रखंड का नाम रौशन किया है। साक्षी की इस उपलब्धि से पूरे गुरुआ क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों, शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई दी है। साक्षी अग्रवाल ने बताया कि सीए बनने का उनका सपना पांच वर्षों की कठिन तैयारी के बाद पूरा हुआ। उन्होंने रांची में रहकर नियमित अध्ययन और कोचिंग के माध्यम से तैयारी की। सीए बनने पर गुरुआ के अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, चंदन कुमार सिंह, डॉक्टर रविकांत, डॉक्टर संजय कुमार, डॉक्टर उदय कुमार, डॉक्टर पीके शर्मा, बिगन अग्रवाल, सूर्य प्रताप एवं भानु प्रताप सहित कई गणमान्य लोगों ने साक्षी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।