ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासोगरा कॉलेज ऑफ एडुकेशन बिहारशरीफ की बीएड की डिग्री पर बहाल शिक्षक बर्खास्त

सोगरा कॉलेज ऑफ एडुकेशन बिहारशरीफ की बीएड की डिग्री पर बहाल शिक्षक बर्खास्त

सोगरा कॉलेज ऑफ एडुकेशन बिहारशरीफ की बीएड की डिग्री पर बहाल शिक्षक बर्खास्त

सोगरा कॉलेज ऑफ एडुकेशन बिहारशरीफ की बीएड की डिग्री पर बहाल शिक्षक बर्खास्त
हिन्दुस्तान टीम,गयाSun, 18 Nov 2018 09:23 PM
ऐप पर पढ़ें

सोगरा कॉलेज ऑफ एडुकेशन बिहारशरीफ नालंदा से प्राप्त बीएड की डिग्री पर भोरे मिडिल स्कूल में नियोजित शिक्षक सत्येन्द्र कुमार को बर्खास्त कर दिया गया। जिला शिक्षा पदाधिकारी मुस्तफा हुसैन मंसुरी के निर्देश पर उसे बर्खास्त कर दिया गया। प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी अजित कुमार सिंह ने बताया कि जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) द्वारा लिखित निर्देश मिला था कि अराजकीय सोगरा कॉलेज ऑफ एडुकेशन बिहारशरीफ नालंदा से निर्गत बीएड की डिग्री राज्य में नियोजन के लिए स्वीकार योग्य नहीं है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें