Gaya News: ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने जुटे चिकित्सक, आधुनिक उपचार पर हुई विस्तृत चर्चा
Gaya News: गया के प्रेम फार्मा में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए एक तकनीकी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सकों ने नई दवाओं, उपचार विधियों और सुरक्षित उपयोग के बारे में जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार करना था।

Gaya News: गया-फतेहपुर-रजौली मुख्य मार्ग स्थित प्रेम फार्मा के सभागार में मंगलवार को ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से तकनीकी जागरूकता एवं चिकित्सकीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में दवा विशेषज्ञों ने सामान्य और मौसमी बीमारियों के उपचार में उपयोगी नई व आधुनिक दवाओं की जानकारी दी। चिकित्सकों को दवाओं के सही डोज, सुरक्षित उपयोग, संभावित लाभ और मरीजों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में वैज्ञानिक तथ्यों के साथ बताया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत में बेहतर और गुणवत्तापूर्ण इलाज उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।प्रेम
फार्मा के संचालक अमर ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य सेवाओं की पहली कड़ी हैं। ऐसे तकनीकी संवादों से उनके ज्ञान और कार्यकुशलता में वृद्धि होती है। कार्यक्रम में चिकित्सकों ने विशेषज्ञों से सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


