अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश करने वाली आरपीएफ टीम सम्मानित
-पिछले माह कुख्यात अंतरराज्यीय साधु गिरोह का पर्दाफाश किया था -गिरोह के सदस्य ट्रेनों में

अंतरराज्यीय जहरखुरानी गिरोह का पर्दाफाश करने वाली आरपीएफ टीम को सम्मानित किया गया। पूर्व मध्य रेल के गया-धनबाद रेलखंड पर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए आरपीएफ की सीआईबी और कोडरमा आरपीएफ टीम ने जहरखुरानी की घटनाओं को अंजाम देने वाले कुख्यात अंतरराज्यीय साधु गिरोह का पिछले महीने पर्दाफाश किया था। यह गिरोह लंबे समय से ट्रेनों में यात्रियों को नशीला पदार्थ खिलाकर लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गिरोह की गिरफ्तारी के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियों ने राहत की सांस ली है। इस सराहनीय कार्रवाई के लिए आरपीएफ के महानिरीक्षक सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त हाजीपुर अमरेश कुमार ने टीम को ग्रुप अवार्ड देकर सम्मानित किया। पुरस्कृत होने वालों में सीआईबी निरीक्षक अरविंद कुमार राम, सब इंस्पेक्टर शशिकांत तिवारी, हेड कांस्टेबल अमित कुमार प्रसाद, कांस्टेबल आदित्य नारायण राय, अमित कुमार वर्मा तथा गुरपा आरपीएफ आउट पोस्ट में तैनात उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार और कांस्टेबल मीकू कुमार शामिल हैं。
यात्रियों की सुरक्षा
आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहरखुरानी, चोरी और लूट जैसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्रवाई से ऐसे अपराधों में शामिल गिरोहों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और यात्रियों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत होगा。
समाचार स्रोत
(गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


