इंटरसिटी एक्सप्रेस आरपीएफ का छापा, 125 लीटर महुआ शराब बरामद
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल की आरपीएफ ने ऑपरेशन सतर्क के तहत इंटरसिटी एक्सप्रेस से 125 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई गाड़ी संख्या 13305 में गझंडी और लालबाग स्टेशन के बीच चेकिंग के दौरान की गई। शराब की कीमत 12,500 रुपये आंकी गई है और इसे उत्पाद विभाग को सौंपा गया है।

पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ पोस्ट कोडरमा की टीम ने ऑपरेशन सतर्क के तहत इंटरसिटी एक्सप्रेस से अवैध महुआ शराब बरामद की। यह कार्रवाई शुक्रवार को गाड़ी संख्या 13305 अप इंटरसिटी एक्सप्रेस में गझंडी और लालबाग स्टेशन के बीच चेकिंग के दौरान की गई। आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार के निर्देशन में टीम ने साधारण कोच में एक संदिग्ध प्लास्टिक बोरा पाया, जिससे शराब की गंध आ रही थी। यात्रियों से पूछताछ में किसी ने दावा नहीं किया। जांच में बोरे से 25 पन्नियों में भरी करीब 125 लीटर देशी महुआ शराब बरामद हुई। आरपीएफ ने जब्ती सूची बनाकर शराब को कब्जे में ले लिया।
लावारिश मिलने के कारण किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। बरामद शराब की कीमत करीब 12,500 रुपये आंकी गई है। आगे की कार्रवाई के लिए इसे उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


