रेल यात्रियों को दिया गया हरित पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पर्यावरण पखवाड़े के दौरान आरपीएफ ने गया जंक्शन और गया-कोडरमा रेलखंड पर पौधों का वितरण किया। यात्रियों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। महिला कर्मियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को पौधारोपण के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था।

पर्यावरण पखवाड़े के दौरान गया जंक्शन और गया-कोडरमा रेलखंड पर आरपीएफ द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत यात्रियों के बीच पौधा वितरण कर उन्हें पर्यावरण संरक्षण और हरित जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। शुक्रवार को आरपीएफ गया पोस्ट की टीम ने गया जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों व ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों के बीच पौधे वितरित किए। साथ ही कोडरमा आरपीएफ टीम द्वारा गया-कोडरमा रेल सेक्शन के पहाड़पुर, बंधुआ, टनकुप्पा, गुरपा स्टेशन पर पौधा लगाओ वृक्ष बचाओ पर्यावरण सुरक्षित करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और पौधरोपण के महत्व को समझाना है।
आरपीएफ अधिकारियों और जवानों ने यात्रियों को बताया कि बढ़ते प्रदूषण और लगातार घटते हरित क्षेत्र के कारण पर्यावरण असंतुलन की समस्या गंभीर होती जा रही है। ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण कर पर्यावरण को बचाने में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। इस अभियान में आरपीएफ की मेरी सहेली विंग की महिला कर्मियों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। महिला यात्रियों के बीच जाकर उन्हें पौधे वितरित किए गए और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेश दिए गए। यात्रियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि रेलवे का यह अभियान समाज में सकारात्मक संदेश देने वाला है। इसके अलावा रेलवे के कॉमर्शियल विभाग सहित अन्य शाखाओं के कर्मचारी भी गया जंक्शन परिसर में जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। स्टेशन परिसर में स्वच्छता, पौधारोपण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संदेशों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव और कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। इसी उद्देश्य से पर्यावरण पखवाड़े के दौरान विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि अधिक से अधिक लोगों को जागरूक किया जा सके।(गया जी से राजेश कुमार मिक्की की रिपोर्ट)
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


