गया जंक्शन से आठ किलो गांजा के साथ नेपाल का युवक गिरफ्तार
गया जी, हिन्दुस्तान संवाददाता। गया जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन नारकोश के तहत

गया जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने ऑपरेशन नारकोश के तहत गुरुवार की देर शाम कार्रवाई करते हुए एक युवक को 08.200 किग्रा मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजा की किमती चार लाख 10 हजार रुपया आंकी गई है। निगरानी के क्रम में प्लेटफार्म संख्या वन- बी के दिल्ली इंड से एक युवक को एक थैला और एक पिठ्ठु बैग के साथ पकड़ा गया। जांच में 08.200 किग्रा मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार युवक जाकिर हुसैन दिवान पिता वकील दिवान निवासी वार्ड संख्या-04 ग्राम बिन्दवासिनी थाना पोखरिया जिला परसा मधेश नेपाल बताया । मौके का विधिक कार्यवाही पुर्ण कर उक्त गिरफतार व्यक्ति के विरुद्व राजकीय रेल पुलिस थाना में मामला दर्ज की गई।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


