Hindi NewsBihar NewsGaya NewsRoad Safety Month Pro Bono Club at CUSB Holds Oath Ceremony with DTO Gaya
सीयूएसबी में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संकल्प

सीयूएसबी में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता का संकल्प

संक्षेप:

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार के प्रोबोनो क्लब ने जिला परिवहन कार्यालय गया के सहयोग से एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों और आम जनता में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रतिभागियों ने यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली।

Jan 18, 2026 05:47 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share Share
Follow Us on

सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत, सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार (सीयूएसबी) के स्कूल ऑफ लॉ एंड गवर्नेंस (एसएलजी) में संचालित प्रोबोनो क्लब ने जिला परिवहन कार्यालय (डीटीओ), गया के सहयोग से शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। शपथ ग्रहण कार्यक्रम का नेतृत्व डीटीओ गया की बेबी कुमारी, अपर जिला परिवहन पदाधिकारी, पायल कुमारी, मोटरयान निरीक्षक, श्रवण कुमार, रविश कुमार ने किया गया। पीआरओ मो. मुदस्सीर आलम ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन नोडल अधिकारी, प्रोबोनो क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. देव नारायण सिंह, जिला परिवहन अधिकारी राजेश कुमार, एसएलजी के डीन प्रो.अशोक कुमार की देखरेख में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों, कर्मचारियों एवं आमजन के बीच सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उत्तरदायित्वपूर्ण सड़क व्यवहार को प्रोत्साहित करना था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

कार्यक्रम के दौरान यातायात नियमों के पालन, तेज एवं नशे की स्थिति में वाहन न चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, यातायात संकेतों के सम्मान तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ ली एवं शपथ प्रमाण पत्र हस्ताक्षर किए। प्रोबोनो क्लब के छात्र प्रतिभागियों में मनीष कुमार, वैश्नवी कुमारी, मिनी सिन्हा, नंदन कुमार रंजन, रंजन कुमार, अनुज कुमार, अनुराग कुमार, किसलय पांडेय, कार्तिक कुमार, ममतेश कुमार, सुस्मित कुमार, शशांक शेखर, चंचल कुमारी, शिल्पी शामिल रही।