सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा संदेश के प्रति चलेगा अभियान
- परिवहन विभाग ट्रैफिक नियमों को पालन करने के लिए लोगों को बनाएगा आत्मनिर्भर

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा संदेश के साथ जिले के लोगों को विशेष तौर पर जागरूक किया जाएगा। इसके लिए जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रो में जागरूकता रैली आयोजित की जाएगी। परिवहन विभाग के नेतृत्व में ट्रैफिक नियमों को सही तरीके से पालन कराने के उद्देश्य को लेकर लोगों को आत्मनिर्भर बनाया जाएगा ताकि सड़क दुर्घटना नहीं हो और लोगों का जीवन सुरक्षित हो सके।
ट्रैफिक नियमों का उलंघन के कारण आये दिन वाहन दुर्घटना में असमय लोगों की जान चली जा रही है। इस तरह की घटनाओं पर सरकार और परिवहन विभाग काफी गम्भीर है। साथ ही बिहार सरकार परिवहन विभाग (सड़क सुरक्षा परिषद) के राज्य परिवहन आयुक्त सह प्रभारी अधिकारी नवीन कुमार द्वारा जारी निर्देश के आलोक में जिला परिवहन विभाग के माध्यम से सड़क सुरक्षा बढ़ाने और ट्रैफिक नियमों से सभी को जागरूक बनाने पर जोर दिया जाएगा। साथ ही दुर्घटना के बाद लोगों की सहायता करने के लिए कार्य किया जाएगा।
विभागीय सूत्रों ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत सड़क दुर्घटना के शिकार हुए लोगों की आत्मा की शांति के लिए सड़क पर कैंडल मार्च आयोजित कर वाहनों का सुरक्षात्मक परिचालन का संदेश दिया जाएगा। इसके लिए जिला परिवहन विभाग द्वारा कार्य शुरू किया गया है। आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात संबंधी जागरूकता के उद्देश्य से समय-समय पर शहर में और प्रखंड क्षेत्रों में यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एमवीआई सुनील कुमार सिंह ने कहा कि जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों की जान बचाना एवं सुगम यातायात का संचालन करना है। जिले में होने वाले सड़क दुर्घटना से असम लोगो का मृत्यु होना काफी चिंता का विषय है। सड़क दुघर्टना में होने वाली मृत्यु में दो-पहिया वाहन पर हेलमेट धारण नहीं करना तथा ट्रैफिक नियमो का सही तरीके से पालन नहीं किया जाना कारण रहा है।
ट्रैफिक नियमों का इस तरह पालन करें
* वाहन चलाते समय कभी भी मोबाइल फोन का उपयोग नहीं किया जाए
* बाइक व वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहने और सीट बेल्ट बांधे
* सड़क पार करते समय जेब्रा क्रॉसिंग का हमेशा इस्तेमाल करें
* वाहन चलाते समय हमेशा अपने वाहन के आगे व पीछे बनाएं रखें सुरक्षित दूरी
* सड़क पर चलते समय हमेशा फुटपाथ पर व सड़क से दूर हटकर चलें
* वाहन चलाते समय ओवरटेक से बचें और स्पीड क्षमता का करें पालन
* सड़क पर सुरक्षा नियमों के तहत हमेशा बाईं ओर चलें और चौराहों पर धीमे चलें
* सड़क पर अपने वाहन को उल्टी दिशा में पार्क करने से बचें
* वाहन चलाते समय हमेशा आईएसआई प्रमाणित हेलमेट का ही करें उपयोग
* टक्कर के दौरान हेलमेट सिर की रक्षा करने में होता है कारगर
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


