ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार गयासूचना का अधिकार कानून में संसोधन के खिलाफ प्रदर्शन

सूचना का अधिकार कानून में संसोधन के खिलाफ प्रदर्शन

सूचना का अधिकार कानून में संसोधन के खिलाफ प्रदर्शन

सूचना का अधिकार कानून में संसोधन के खिलाफ प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,गयाTue, 23 Jul 2019 11:23 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्र सरकार द्वारा सूचना का अधिकार कानून में संसोधन करने की मंशा पर स्थानीय कांग्रेसियों ने गया शहर में मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। नेताओं ने केंद्र सरकार की इस मंशा के खिलाफ देश की जनता एकजूट होकर संघर्ष का आह्वान किया है। नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार ऐसा करती है तो उसके खिलाफ कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगा।

नेताओं ने कहा कि वर्ष 2005 में यूपीए सरकार ऐतिहासिक सूचना का अधिकार(आरटीआई) कानून बनाया है। देश के करीब 60 लाख लोग प्रतिवर्ष इस कानून के तहत विभिन्न जानकारियां हासिल करते है। इससे देश में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। केंद्र सरकार इस सूचना का अधिकार कानून में संसोधन कर इसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है। ताकि इस पर सरकार का पूरा नियंत्रण हो सके। मौके पर विजय कुमार मिठु, सरवर खां, मो. नवाब अली, शिवकुमार चौरसिया, श्रीराम दूबे, अभिषेक श्रीवास्तव, आनंद गुप्ता, श्रवण पासवान, सुनील राम, विपिन बिहारी सिन्हा, कुंदन कुमार आदि शामिल थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें