गुरुआ में बीपीआरओ ने की ग्राम कचहरी की समीक्षा बैठक, दिए कई निर्देश
मंगलवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम कचहरी की समीक्षा बैठक हुई। इसमें सरपंच, न्याय मित्र और कचहरी सचिव शामिल हुए। दीवानी और फौजदारी के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बीपीआरओ ने शीघ्र निष्पादन और पारदर्शिता पर जोर दिया। यह बैठक आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनज़र बुलाई गई थी।

प्रखंड क्षेत्र में ग्राम कचहरी की समीक्षा बैठक मंगलवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान विभिन्न पंचायतों के सरपंच, न्याय मित्र, कचहरी सचिव एवं कार्यपालक सहायक उपस्थित रहे। बैठक के दौरान दीवानी एवं फौजदारी के लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इसके साथ ही वेतन भुगतान, अनुपस्थिति भत्ता, ग्राम कचहरी में उपलब्ध मूलभूत सुविधाएं तथा अन्य समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बीपीआरओ अविनाश कुमार ने संबंधित कर्मियों को लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया तथा कार्यों में पारदर्शिता और नियमितता बनाए रखने पर जोर दिया। बीपीआरओ ने बताया कि आगामी नौ मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के मद्देनज़र यह बैठक बुलाई गई थी, ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


