जिले में राजस्व महाअभियान शुरू, 20 सितंबर तक चलेगा
जिले में राजस्व महाअभियान शुरू किया गया है जो 20 सितंबर तक चलेगा। इस अभियान के तहत घर-घर जाकर जमाबंदी की प्रतियाँ और आवेदन पत्र वितरित किए जा रहे हैं। डीएम ने बताया कि इसका उद्देश्य जमीन के अभिलेखों...

जिले में राजस्व महाअभियान शुरू, 20 सितंबर तक चलेगा घर घर जाकर जमाबंदी की प्रति और आवेदन पपत्र उपलब्ध करा रही टीम किसी भी प्रकार के सुधार के लिए दफ्तरों का चक्कर ना लगाना पड़े - सुधार गया जी, प्रधान संवाददाता जमीन के कागजात में गड़बड़ी की शिकायत को दूर करने के लिए जिले में राजस्व महाअभियान की शुरुआत कर दी गई है। 16 अगस्त से शुरू हुआ यह अभियान 20 सितंबर तक चलेगा। इसमें जमाबंदियों को अपडेट किया जा रहा है। अभियान की जानकारी देते हुए डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि रैयत तक पहुंचकर जमीन के अभिलेखों को दुरुस्त करना इसका उद्देश्य है जिससे भविष्य में कोई विवाद न हो।
उन्होंने बताया कि राजस्व टीम घर-घर जाकर रैयतों को जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र उपलब्ध करा रही है। आवश्यक होने पर नाम, पिता का नाम, खातो-खेसरा, रकबा, लगान आदि में त्रुटियों का सुधार किया जाएगा। बताया गया कि सरकार चाहती है कि किसी भी रैयत को अपने कागज में सुधार के लिए दफ्तरों के चक्कर न लगाना पड़े। राजस्व विभाग स्वयं आपके दरवाजे तक पहुंच रहा है। जिला स्तर के अधिकारी अंचलों में गए डीएम ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के अनुमंडल, जिला और मुख्यालय तीन स्तर पर मॉनिटरिंग की व्यवस्था की गई है। पहले दिन सभी अंचलों के लिये नामित जिला स्तरीय पदाधिकारी आवंटित अंचल में गए हैं। जमाबंदी पंजी वितरण की शुरुआत के साथ व्यवस्था की मॉनिटरिंग में लगे हुए हैं। अभियान में चार प्रमुख प्रकार की समस्याओं का समाधान होगा। इस दौरान ऑनलाइन जमाबंदी में त्रुटि सुधार (परिमार्जन), उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण (पारिवारिक हिस्सेदारी) और गैर-डिजिटाइज्ड जमाबंदी को ऑनलाइन करने का काम होगा। 15 सितंबर तक घर-घर जाकर जमांबदी की प्रति पहुंचाएंगे बताया गया के दो स्तरों पर अभियान चलाने की व्यवस्था की गई है। 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक घर–घर जाकर जमाबंदी की प्रति और आवेदन प्रपत्र रैयतों तक पहुंचाए जाएंगे। 19 अगस्त से 20 सितम्बर तक पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगेंगे। जहां आवेदन जमा करने और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। आवेदन जमा करते ही उसका पंजीकरण पोर्टल बिहार भूमि डॉट बिहार जीओभी डॉट इन पर होगा। रैयतों को ओटीपी के माध्यम से आवेदन की प्रगति की जानकारी मिलती रहेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




