
टिकारी अंचल में 41.2 % जमाबंदी पंजी का वितरण
फोटो- टिकारी में शिविर में मौजूद कर्मी। टिकारी, निज संवाददाता। राजस्व महा
राजस्व महा अभियान के तहत टिकारी अंचल के सभी मौजा में 41.2 % जमाबंदी पंजी का वितरण कर दिया गया। अंचल क्षेत्र के 14 जगहों पर निर्धारित तिथि को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों से जमीन के सुधार को लेकर आवेदन प्राप्त किये गये। शुक्रवार को मऊ हल्का में दूसरा शिविर व दिघौरा हल्का में पहला शिविर का आयोजन किया गया। प्रत्येक हल्का यानी पंचायत में अंचल प्रशासन द्वारा दो-दो शिविर का आयोजन किया जाना है। अब तक क्षेत्र के मुसी, नेपा व मउ में दोनो शिविर, शिवनगर, मखदुमपुर, जलालपुर, महमन्ना, चैता, भोरी, आमाकुआं व दिघौरा में एक-एक शिविर का आयोजन किया जा चुका है।

महा अभियान के तहत लोगों का डिजिटाइज्ड जमाबंदी में त्रुटि सुधार, उत्तराधिकार नामांतरण, बंटवारा नामांतरण, छूटी हुई जमाबंदी का ऑनलाइन किया जाएगा। टिकारी अंचल में 64,434 जमाबंदी सीओ मयंक शेखर ने बताया कि टिकारी अंचल में कुल 64 हजार 434 जमाबंदी है जिनमें से 26 हजार 546 रैयत को जमाबंदी पत्रक का वितरण कर दिया गया। सरकार के निर्देश पर सीएससी ऑपरेटर को शिविर में नियुक्त किया गया है। अबतक नौ ऑपरेटर की नियुक्ति की गई है। अभियान को सफल बनाने में अंचल के सात राजस्व कर्मियों व तीन अमीन लगे है। अंचल के 24 हल्का के 157 मौजा में जमाबंदी पत्रक बांटी जा रही है। 16 अगस्त से शुरू हुई महा अभियान आगामी 20 सितंबर तक किया जाएगा। सीओ श्री शेखर ने भूमि के वैध स्वामी को जमाबंदी पत्रक के साथ सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेज के साथ जमा करने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


