बोधगया में फोरलेन पर रिटायर्ड प्रोफेसर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

हिन्दुस्तान, गया
Follow us on Google News
share

बोधगया में फोरलेन पर रिटायर्ड प्रोफेसर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत • मगध विश्वविद्यालय से घर लौटने के क्रम में हुआ हादसा • मटिहानी के पास से सड़क प

बोधगया में फोरलेन पर रिटायर्ड प्रोफेसर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

डोभी-पटना फोरलेन सड़क पर मगध विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के जिंदापुर गांव के समीप शुक्रवार की शाम सड़क पार कर घर लौट रहे रिटायर्ड प्रोफेसर को एक अनियंत्रित स्विफ्ट डिजायर कार ने कुचल दिया। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गयी और बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। मृतक की पहचान जिंदापुर गांव निवासी 67 वर्षीय प्रो. रामस्वरूप यादव के रूप में हुई है। वह पटना स्थित रामकृष्ण द्वारिका कॉलेज (आरकेडी कॉलेज) से पिछले वर्ष सेवानिवृत्त हुए थे। बताया गया कि शुक्रवार की शाम वह मगध विश्वविद्यालय मुख्य द्वार की ओर से बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जिंदापुर यूटर्न के समीप डोभी की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि प्रो. यादव सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद चालक कार लेकर भागने लगा। लेकिन, स्थानीय लोगों ने पीछा कर मटिहानी गांव के पास कार को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर मगध विश्वविद्यालय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष संदीप चौहान ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है。

पिछले साल बेटा-बेटी की भी हादसे में हुई थी मौत

प्रो. रामस्वरूप यादव के पुत्र सचिन कुमार व बेटी पिंकी कुमारी की भी पिछले साल नौ सितंबर को सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। एक साल के अंदर सड़क दुर्घटना में मौत की तीसरी घटना से अन्य परिजन काफी सदमे में है।

सामान्य प्रश्न

प्रोफेसर रामस्वरूप यादव की उम्र क्या थी?
प्रोफेसर रामस्वरूप यादव की उम्र 67 वर्ष थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।